फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यू सुपर सिटी फीडर ब्रेक डाउन, कई इलाकों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरुनगला उपकेंद्र का न्यू साउथ सिटी फीडर रविवार सुबह नौ बजे ब्रेक डाउन हो गया। इससे फीडर से जुड़े महेंद्र नगर, कुसुम नगर, अमलतास, सुपर सिटी इलाकों में दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। संवाद
विज्ञापन




-
हरुनगला के बाइपास फीडर पर आज आठ घंटे कटौती
बरेली। हरुनगला उपकेंद्र के बाइपास फीडर पर सोमवार को आठ घंटे तक कटौती की जाएगी। फीडर के खंभे और लाइनें बदलने के दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर से जुड़े बीडीए कॉलोनी, तुलाशेरपुर, विष्णुधाम, सूर्य एन्क्लेव, निर्माण विहार इलाके प्रभावित रहेंगे।

व्हाट्सएप पर मिलेगी बिजली कटौती की जानकारी

बरेली। शहर के उपभोक्ताओं को अब बिजली आपूर्ति बाधित होने की दशा में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने से छुटकारा मिल जाएगा। उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर कटौती समेत अन्य जानकारी मुहैया कराई जाएंगी। विद्युत वितरण निगम के चारों खंडों के सभी एक्सईएन, एसडीई, जेई और एई व्हाट्सएप से जुड़े रहेंगे। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ हरुनगला ने यह सुविधा शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ से जुड़ी सूचनाओं को लगातार अपडेट किया जा रहा है। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय के एक्सईएन को उपभोक्ताओं तक सूचना पहुंचने के लिए वहाट्सएप चैनल बनाने के आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें