फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाजियाबाद के पास रेलवे की ओएचई में खराबी, राजधानी समेत कई ट्रेनें देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाजियाबाद-महरौली रेलखंड में गाजियाबाद के पास रविवार तड़के रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में तकनीकी खराबी आने के चलते बरेली होते हुए गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से जंक्शन आईं। 20506 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे और 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस ने तीन घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से आई।
इन दिनों कोहरे के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की 18 ट्रेनें तीन माह के लिए निरस्त चल रही हैं। ऐसे में शेष ट्रेनों पर पहले के मुकाबले ज्यादा दबाव है। इस बीच ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की समस्या को और भी बढ़ा रही है। मुरादाबाद के मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेहान रजा रिजवी का कहना है कि पहले के मुकाबले इन दिनों ट्रेनों की समय सारिणी में काफी सुधार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें