फिरोजाबाद से लेकर कासगंज तक नई रेल लाइन डाली जाएगी। इसके लिए 389 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। तीन साल के भीतर इस रेल लाइन का काम पूरा होना है। फिरोजाबाद से कासगंज तक नई लाइन बिछने पर टूंडला स्टेशन सीधे बरेली होते हुए टनकपुर से जुड़ जाएगा।
अभी तक बरेली से कासगंज तक ही ट्रेनें जाती हैं। हालांकि ट्रैक मथुरा तक है, लेकिन मथुरा जाने के लिए भी कासगंज से ट्रेन बदलनी पड़ती है। बरेली से टूंडला जाने के लिए ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग हो रही है। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद-कासगंज रेल लाइन पड़ने का काम स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।