फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मशरूम की गुणवत्ता सुधारकर तैयार किए नए उत्पाद

Thu, 02 Jul 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पादप विज्ञान विभाग के एमएससी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने शोध में शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। पादप विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मशरूम विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार सिन्हाल के दिशा-निर्देशन में छात्रों ने डिसर्टेशन रिसर्च वर्क के दौरान प्रोटीन से भरपूर ओयस्टर मशरूम की सफल पैदावार की। उसकी गुणवत्ता में सुधारकर कई बेहतरीन उत्पाद तैयार किए हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिन्हाल ने बताया कि शोध के दौरान छात्रों ने न केवल मशरूम से बने उत्पाद तैयार किए, बल्कि उनकी गुणवत्ता की जांच कर उसमें मौजूद पोषक तत्वों को भी बढ़ाने में सफलता हासिल की। ये उत्पाद जल्द ही बाजार में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होंगे। इसके लिए कई कंपनियां आगे आई हैं।
छात्रों के इस शोध और प्रस्तुतीकरण की विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसरों ने सराहना की। बाह्य विशेषज्ञ प्रो. बीपी सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह शोध कार्य जल्द ही समाज के लिए उपयोगी साबित होगा। संकाय अध्यक्ष प्रो. जेएन मौर्य ने उत्पादों से संबंधित सूक्ष्म तकनीकी जानकारियां साझा कीं। प्रो. संजय कुमार गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में ये छात्र विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएंगे। प्रो. उपेंद्र कुमार ने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें