फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए दफ्तर में नई योजना, टेस्ट से पहले दी जाएगी व्यवहार की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा में बनाए जा रहे परिवहन विभाग के क्षेत्रीय व जिला स्तरीय कार्यालय का शुक्रवार दोपहर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शुभारंभ करेंगे। आजादी के बाद से नकटिया में किराये के भवन में ही यह कार्यालय संचालित हो रहा था, नए कार्यालय में जनता की सहूलियत बढ़ाने के कई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली मंडल के आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि नए भवन में पर्याप्त जगह और काउंटर बनाए गए हैं ताकि जनता को असुविधा न हो। पूछताछ काउंटर से लेकर अंदर कई केबिन व काउंटर हैं जिन पर स्पष्ट रूप से सेवाओं के बारे में लिखा होगा। रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की अत्याधुनिक व्यवस्था यहां रहेगी। नीचे का तल रोजमर्रा के कामकाज को आने वाली जनता व उनसे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी दूसरे तल पर बैठेंगे।

प्रदेश में पहली बार प्रतिष्ठित कंपनी से हो रहा प्रशिक्षण का अनुबंध : झा
- आरटीओ प्रणव झा ने बताया कि इस समय परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ही पर्यटन विभाग में समकक्ष जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर विभाग परिवहन के साथ ही पर्यटन विकास पर भी फोकस कर रहा है। यही वजह है जो हम सीएसआर बॉक्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी से अनुबंध करने जा रहे हैं। इसमें एक अलग कक्ष में ड्राइविंग टेस्ट से पहले ड्राइवरों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ बैठे लोगों से कैसे और कितनी बात करनी है। कैसे छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचना है जैसे बिंदुओं पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पूरी तरह निशुल्क रहेगा। प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार बरेली में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें