फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुनका में एक किमी. लंबा जाम, घंटों जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर कस्बा दुनका में बृहस्पतिवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे से चार बजे तक सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग घंटों तक निकलने के लिए जूझते रहे, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस का कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। एक होमगार्ड इधर-उधर दौड़कर जाम खुलवाने की कोशिश करता नजर आया।
विज्ञापन

दुनका में बृहस्पतिवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। हालांकि बाजार सड़क से हटकर लगता है, लेकिन इन दिनों कस्बे में खरीदारों और वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का करीब दर्जनभर गाड़ियों का काफिला भी दुनका पहुंचा। काफिले के गुजरने और पहले से मौजूद भीड़ के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों, कार चालकों और जरूरी काम से जा रहे लोगों को हुई। हैरानी की बात यह रही कि कस्बे में पुलिस चौकी होने के बावजूद जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय नजर नहीं आए।
लोगों ने पुलिस कर्मियों के तैनाती की मांग की
लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार के दिनों में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पहले से पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि राहगीरों को इस परेशानी से न जूझना पड़े। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि साप्ताहिक बाजार और भीड़भाड़ वाले दिनों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें