फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय रोजगार को ध्यान में रखकर ही तैयार होंगे नए कोर्स

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

14 नए महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रमों के लिए जल्द शुरू होगा अध्ययन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को अपने निजी स्रोत से 14 नए महाविद्यालयों का संचालन करना है। इसमें किस तरह के पाठ्यक्रमों का संचालन होना है, इसके लिए जल्द ही अध्ययन शुरू कराया जाएगा। स्थानीय रोजगार को ध्यान में रखकर ही कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन महाविद्यालयों को शुरू करने की अनुमति सरकार से पहले ही मिल चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालय को इन महाविद्यालयों को संचालित करने के लिए जमीन और बिल्डिंग तो सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जानी है लेकिन पाठ्यक्रमों को संचालित करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की ही होगी। इनमें किस तरह से कोर्स का संचालन होगा, इस पर जल्द ही अध्ययन शुरू कराया जाएगा। बताते हैं कि इसमें कोर्स का निर्धारण स्थानीय रोजगार को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसके अध्ययन के लिए जल्द ही विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया जाएगा। उनके सुझाव और रिपोर्ट के आधार पर ही पाठ्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा। इन महाविद्यालयों को किस तरह से शुरू करना है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए कुलपति प्रो. केपी सिंह की ओर से पहले ही कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें