फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी सब्जियों का अचार बनाकर आमदनी के गुर सिखाए

विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

आईवीआरआई के केवीए ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

बरेली। राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीए) ने बुधवार को भी महिलाओं को मौसमी सब्जियों का अचार बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के नए रास्तों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने के उद्देश्य से केवीए की गृह विज्ञान इकाई द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को मशरूम व अन्य मौसमी सब्जियों में मूल्य संवर्धन विषय पर एक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बुधवार को इसमें नवाबगंज विकास खंड के दो गांव ग्रैम और सूड़ीयावा से आईं 13 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि वे बाजार में इन दिनों सस्ते दामों पर उपलब्ध मौसमी सब्जियां खरीदकर उनका अचार बनाकर रख लें। समय आने पर बाजार में इन्हें बेचकर उचित मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मशरूम तथा नीबू का अचार बनाना भी सिखाया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्णियों ने स्वयं मशरूम, गोभी, गाजर, शलजम, अदरक, हरी मिर्च आदि का लगभग 25 किलोग्राम अचार तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें