वायरल आदेश की भाषा से प्रशिक्षण पर सवाल
एसपी के हस्ताक्षर से जारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कई लोग इसे पुलिसकर्मियों के लिए सबक मान रहे हैं। विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कदम को जरूरी बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे अव्यवहारिक बताया है। दरअसल आदेश में लिखा है कि अभिवादन न करने से प्रतीत होता है कि इस आरक्षी को उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसलिए आरक्षी परम सिंह को अतिरिक्त प्रशिक्षण लेना जरूरी है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि परम सिंह नया आरक्षी है। नए आरक्षियों में इस तरह की कई और जानकारियों का अभाव रहता है जो उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाकर पूरा कराया जाता है। यह भी विभाग की सामान्य प्रक्रिया है, इसे सजा के तौर पर देखना सही नहीं है।