फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस शहर में एक अगस्त से लागू हो जाएगा नया सर्किल रेट, जानिए कहां कितनी बढ़ेगी कीमत

Fri, 26 Jul 2024 10:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अब जमीन, मकान और दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। एक अगस्त से नया सर्किट रेट लागू किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में पांच से दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ाई गईं हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक अगस्त से लागू होने वाले प्रस्तावित सर्किल रेट पर आई आपत्तियों पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अलग-अलग इलाकों से प्राप्त 30 में से कोई भी आपत्ति तर्कसंगत प्रतीत न होने पर उन्हें खारिज कर दिया गया। इसी के साथ एक अगस्त से नए सर्किल दर पर रजिस्ट्री किए जाने की कवायद भी शुरू हो गई।

विज्ञापन


एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक सर्किल रेट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं। सर्वाधिक बैनामे वाले क्षेत्रों की सूची क्रमवार निकाली गई। उनमें 50-50 क्षेत्रों का चयन कर वहां पांच से दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ाई गईं। आपत्तियों और सुझावों पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंथन हुआ। इसमें सभी आपत्तियां खारिज कर नया सर्किल रेट लागू करने पर सहमति बनी।

उपनिबंधक सदर द्वितीय द्वारा जारी सूची में नगरीय क्षेत्रों की संख्या 169 है। वहीं, राजस्व ग्राम की संख्या 161 है। इनमें सर्वाधिक बैनामे वाले 50-50 नगरीय क्षेत्र व राजस्व ग्राम चुने गए हैं। उप निबंधक सदर प्रथम के तहत नगरीय सीमा में 80 वार्ड हैं। इसमें से 50 मोहल्ले और कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इनमें ज्यादातर पॉश और नई बस रही कॉलोनियां हैं। 

विज्ञापन

ऐसे ही 50 राजस्व ग्रामों में भी दरें बढ़ सकती हैं। यह इलाके भी शहर की सीमा से सटे हैं। सूची पर गौर करें तो एयरपोर्ट, बदायूं रोड से गुजर रही प्रस्तावित रिंग रोड के आसपास के इलाकों, गांवों में बीते वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक बैनामे हुए। लिहाजा, वहां दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है। 



यहां बढ़ेंगे सर्किल रेट
उप निबंधक सदर प्रथम
मोहल्ला : चकमहमूद नगर, जगतपुर लाला बेगम, जगतपुर, नवादा जोगियान, नवादा शेखान, प्रीति बिहार/सिल्वर एस्टेट, आजमनगर, अहाता खैरुददीन, कटरा चांद खां, कोट, आवास विकास सिविल लाइंस, आवास विकास योजना संख्या सात, ईसाइयों की पुलिया, मेगा मेंशन, खुर्रम गौटिया, गार्डन सिटी, ग्रीन पार्क, कांकर टोला, कस्बा हाफिजपुर, ग्रेटर ग्रीनपार्क/गोल्डन ग्रीनपार्क, चक महमूद, डोहरा, तुलाशेरपुर, पवन बिहार/पवन बिहार एक्सटेंशन, फाल्तूनगंज, बांस मंडी, बाग अहमद अली, बिहारीपुर खास, बिहारीपुर सिविल लाइंस, भटनागर कॉलोनी, मिरजई बाग, मकरंदपुर सरकार, रामगंगानगर आवासीय योजना, लोधी टोला, शाहदाना कॉलोनी, आकाशपुरम, सूफी टोला, सैलानी, सनराइज एन्क्लेव, रजत बिहार, रामपुर बाग, रबड़ी टोला, सिविल लाइंस, राधेश्याम एन्क्लेव, रोहली टोला, कृष्णा पार्क, शाहदाना, सहसवानी टोला, हरुनगला।

राजस्व गांव : अभयपुर कैंप, गोपालपुर नगरिया अनूप, उमरसिया, उड़ला जागीर, कांधरपुर, करेली, खजुरिया जुल्फिकार, सैदपुर चुन्नीलाल, चनेहटी, चनेहटा, इचौरिया, चांवर, टाहताजपुर, ठिरिया निजावत खां, दोहना पीतमराय, धौरेरा माफी, नरियावल, नवदिया इलाका सिंघाई, नगरिया कलां, तैयतपुर, परातासपुर, पचदियोरा दियोहरिया, कुआंडाडा कुर्मियान, भरतौल, मनपुरिया जानकी प्रसाद, मोहनपुर, रम्पुरा माफी, खजुरिया सैदपुर, कुम्हरा, कुर्मियान नवदिया, बदैपुरा, बारी नगला, मनपुरिया दलेल, महानगर, राजीव नगर, सिंघाई कायस्थान, रूपापुर बढैपुरा, दीदार पट्टी, बभिया, भोजीपुरा, धारूपुर अकबर, मैमोर, भंडसर, मुड़िया अहमदनगर, रजपुरा माफी, सैदपुर कुर्मियान, नरोत्तम नगला, मांडा, भिंडौलिया, मोहरनियां।

उप निबंधक सदर द्वितीय
मोहल्ला : आलमगिरीगंज, एकतानगर, कर्मचारीनगर, गुलमोहर पार्क, जनकपुरी, नगरिया परीक्षित, परतापुर जीवन सहाय, ब्रहमपुरा पश्चिमी, मठ लक्ष्मीपुर, महानगर, शास्त्रीनगर, सुर्खा छावनी, सनौआ, हैदराबाद नाई खड़ौआ, कंजादासपुर, कुर्मांचलनगर, जौहरपुर, टिबरीनाथ काॅलोनी, नेकपुर मढ़ीनाथ, प्रियदर्शनीनगर, बंडिया, मथुरापुर, रहपुरा चौधरी, सिठौरा, सुभाष नगर, सनइया रानी मेवा कुंवर, इंद्रानगर, साउथ सिटी, खलीलपुर, जसौली मुस्तकिल, डीडीपुरम, नाॅर्थ सिटी, फरीदापुर चौधरी, बिधौलिया, महलऊ, राजेंद्रनगर, साहूकारा, सैदपुर हाकिंस, उदयपुर खास, कटरा मानराय, गली नबाबान, जागृतिनगर, नदोसी, पीर बहोडा, बिहारमान नगला, मठ कमलनैनपुर, मैदापुर, रेजीडेंसी गार्डन, स्वालेनगर नवदिया, सनैया धन सिंह।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम : अटा कायस्थान, करगैना, गिरधारीपुर, चौबारी एहतमाली, पीपलसाना चौधरी, बिबियापुर चौधरी, रोधी एहतमाली, कमुआ मकरूका, खानपुर, जादौपुर, दौली रघुवर दयाल, भैरपुर खजुरिया, सुरला, आसपुर पीतमराय, करमपुर ठाकुरान, घंघौरा घंघौरी, तिलियापुर, परधौली, मझौआ गंगापुर, लटूरी, क्यारा एहतमाली, खितौसा, जितौर एहतमाली, दलपतपुर, मियांपुर, सूदनपुर मुस्तकिल, अंगूरी, करमपुर चौधरी, घंघौरा पिपरिया, धौराटांडा, वीरसावरकर नगर, मवई, ईसापुर, क्यारा मुस्तकिल, गोपालपुर अजीजपुर, जितौर मुस्तकिल, विवियापुर कायस्थान, मुड़िया चेतराम, इटौआ केदारनाथ, कासमपुर, घुंसा, प्रहलादपुर, विलवा, रूकमपुर, कुआडांडा धिमनी, खजुआ जागीर, घुर समसपुर, जल्लापुर रामदयाल, वीरपुर मकरूका, रहपुरा करीम बख्श। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें