फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिराैली से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। मुरादाबाद परिवहन निगम ने आंवला तहसील क्षेत्र की आवागमन समस्या को गंभीरता से लेकर मनौना धाम से आंवला, सिरौली होकर एक और महत्वपूर्ण बस सेवा सीधे हरिद्वार तक के लिए शुरू की है। इससे आंवला तहसील क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। उक्त सेवा को दीपावली त्योहार का तोहफा बताते हुए अफसरों ने तत्काल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लगातार हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। परिवहन निगम के परिचालक गौरव कुमार ने बताया कि यह बस रोजाना सुबह नौ बजे मुरादाबाद से चलकर बिलारी, शाहबाद होकर 11 बजे सिरौली आएगी। इसके बाद आंवला, मनौना धाम जाएगी। वहां से दोपहर 1.45 बजे वापस सिरौली, शाहबाद, बिलारी, मुरादाबाद होकर सीधे हरिद्वार शाम सात बजे पहुंचेगी।
हरिद्वार से रात्रि 11 बजे वापस मुरादाबाद आ जाएगी। इस बस के संचालन से लोगों को धामपुर, नगीना, नजीबाबाद आदि शहरों के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी।
छह माह में तीसरी बस सेवा शुरू
छह माह के अंदर मुरादाबाद परिवहन निगम ने मनौना धाम से सिरौली होकर मुरादाबाद के लिए तीसरी बस सेवा शुरू की है।इससे आंवला, शाहबाद तहसील के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। कस्बे के युवजन सोशल सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान, व्यापार मंडल के सोनू रस्तोगी, रामप्रकाश रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, रामपाल मौर्य ने आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें