फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न टंकियों की सफाई, न पानी की जांच कराई, अब दांव पर सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निकायों की ओर से पाइप लाइन के जरिये दिया जा रहे पानी को आप अपने स्तर पर जांचकर ही पिएं। क्योंकि जिनके ऊपर जिम्मेदारी है, वह इसका निर्वहन नहीं कर रहे। इस वर्ष जिले के 20 में सिर्फ चार नगर निकायों ने ही पानी का नमूना जांच के लिए जल निगम को उपलब्ध कराया है। पानी की टंकियों की साफ-सफाई भी ठीक तरीके से नहीं कराई जा रही है। ऐसे में आपकी सेहत दांव पर है।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकियों की हर छह माह पर सफाई होना जरूरी है। साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच भी करानी होती है, ताकि यह पता चला सके कि पानी शुद्ध है या नहीं। जिले के कई नगर निकाय पेयजल की जांच कराना उचित नहीं समझ रहे हैं।
जल निगम के अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक बरेली नगर निगम के अलावा नगर पालिका परिषद बहेड़ी व नवाबगंज और नगर पंचायत शीशगढ़ की ओर से पेजयल जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि जल निगम की ओर से रिपोर्ट अब तक नहीं दी गई, ऐसा में यह कहना मुश्किल है कि यहां उपलब्ध कराया जा रहा पानी शुद्ध है या नहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें