फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौके पर गए न शिकायतकर्ता से बात की, फिर भी निस्तारित हो गई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडबैक में 3403 में 673 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले, फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। डीएम के जनता दर्शन में आने वाले शिकायतकर्ताओं की फरियादों का निस्तारण करने में अफसर गंभीरता नहीं बरत रहे। मौके पर जाकर सही से निस्तारण करने की जगह फर्जी रिपोर्ट लगाकर ही निस्तारण दर्शा दिया जा रहा है। यही वजह है कि 3403 शिकायतकर्ताओं से जब फीडबैक लिया गया तो 673 असंतुष्ट मिले। इनमें से ज्यादातर ने शिकायत का समाधान किए बिना ही निस्तारित दर्शाने की बात कही।
बिजली निगम में मुख्य अभियंता स्तर से निस्तारित एक शिकायत का फीडबैक तीन सितंबर को लिया गया। इस दौरान पीड़ित ने कह दिया कि उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। अधिकारी ने गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत को निस्तारित दिखा दिया। ऐसे ही एसडीएम नवाबगंज स्तर से निस्तारित शिकायत पर पीड़ित ने फर्जी निस्तारण रिपोर्ट बताकर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण में मुआवजा के संबंध में आईं तीन शिकायत के निस्तारण को आवेदकों ने फर्जी बताया है। आंवला एसडीएम को संदर्भित शिकायत का भी निस्तारण फीडबैक में फर्जी पाया गया है। पीड़ित ने बताया है कि जिस रास्ते की उसने पैमाइश की मांग की थी, वहां न लेखपाल आया और न ही कानूनगो। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की तरफ से भी किए गए कई शिकायतों के समाधान पर पीड़ितों ने सवाल खड़े किए हैं। संवाद


सीएमओ का दावा संतुष्ट होने का प्रमाणपत्र दिया, शिकायतकर्ता बोला- दिखाइएमुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के स्तर से टीकाकरण से संबंधित शिकायत के निस्तारण को पीड़ित पक्ष ने झूठा और फर्जी करार दिया है। उसने कलक्ट्रेट आकर डीएम के यहां जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया था। इस निस्तारित शिकायत (प्रार्थना पत्र संख्या-60000250189740) का फीडबैक 16 सितंबर को लिया गया है। आवेदक ने फीडबैक में कहा है कि निस्तारण रिपोर्ट में बिल्कुल झूठ लिखा गया है कि उसकी तरफ से टीकाकरण के संबंध में संतुष्ट होने का प्रमाणपत्र दिया गया है। यदि ऐसा कोई संतुष्टि पत्र है तो उसे सार्वजनिक किए जाने की भी पीड़ित ने मांग की है।
विज्ञापन


शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश हैं कि वह लोग अपने स्तर से भी 25 से 50 प्रतिशत मामलों में मौके का निरीक्षण करके जांच स्थल के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मार्क की गई शिकायतों के निस्तारण का अनुश्रवण करें। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें