फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील नितिन के गीतों ने बनाई शाम हसीन

Sun, 05 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
नील न‌ि‌त‌िन मुकेश
विज्ञापन
मुकेश के सदाबहार गीतों से एक बार फि र शाम सुहानी हो गई। मौका था मरिया डे की ओर से मारिया बाजार की प्री लॉचिंग का। मुंबई से आए मशहूर गायक नितिन मुकेश एयर उनके बेटे नील नितिन मुकेश ने आयोजन को सफ ल बना दिया।
विज्ञापन

स्वर्ण टावर में इस समरोह में गायकों ने, ‘जीना यहां मारना यहां, इसके सिवा जाना कहां’।  गीत गाकर बीते दिनों की याद दिला दी। इसके अलावा नितिन ने ‘जाते हो परदेश पिया, जाते ही खत लिखना’ मशहूर गीत हाजी शकील कुरैशी की फ रमाइश पर गाया। नितिन ने इस मौके पर कहा की मेरे पिता जी मुंबई एक्टर बनने आए थे लेकिन सिंगर बन गए । नील भी आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भी गीत गाए। हाजी शकील ने भी अपना पसंद का गाना गाया। इस मौके पर हाजी शकील की पत्नी और उनकी बेटी मारिया,  एसएसपी आरके भारद्वाज,  कुमार, विधायक अताउर्रहमान आदि लोग मौजूद थे।
मारिया बाजार की लांचिंग आज
रविवार को सुबह 10 बजे पीलीभीत बाईपास स्थित फीनिक्स माल में मारिया बाजार की लांचिंग होगी। इस अवसर पर बॉलीवुड मेगा स्टार नील नितिन मुकेश प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


थ्रिलर और रोमांटिक थ्रिलर में जल्द देखेंगे दर्शक: नील नितिन मुकेश
बरेली। सिंगर नील नितन मुकेश का कहना है कि जल्दी ही उनकी दो मूवी की शूटिंग शुरू होने वाली है। जिनमें एक थ्रिलर और दूसरी रोमांटिक थ्रिलर है। उन्होंने बताया कि वह पहली बार बरेली  आए हैं लेकिन ऐसा लग नहीं रहा कि पहली बार यहां आए हैं। मारिया बाजार की प्री लांचिंग पर मारिया के साथ कैसे जुड़े इस पर उन्होंने बताया की किस्मत से जुड़ा हूं। चाहता हूं की मरिया डे प्रोडक्शन में भी उतरे। नील ने कहा की अगर कोई बायोपिक बनती है तो वे अपने दादा मुकेश पर बनी फिल्म करना चाहेंगे। क्योंकि उनकी जिंदगी की कहानी बेहतरीन है। युवा उनसे इंस्पायर्ड होंगे। राम रतन धन पायो के बारे में बताया की उनका रोल उसमें सही था। कैरेक्टर के साथ फिल्म में पूरा न्याय हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें