फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में वृद्धा के घर में घुसा पड़ोसी, गला दबाने की कोशिश

विज्ञापन
मनोरमा पांडेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, चोरी का आरोप निकला निराधार

बरेली। कोतवाली के बिहारीपुर इलाके में तीन दिन पहले एक घर में घुसे पड़ोसी ने वृद्धा का गला दबाने की कोशिश की। वृद्धा के साथ ही घर में सो रहे हाईकोर्ट के वकील भतीजे ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी दूसरे ही दिन छूटकर आ गया और फिर धमकाने लगा। चोरी का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया पर जांच में चोरी की बात साबित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिहारीपुर कसगरान निवासी 75 वर्षीय मनोरमा पांडेय ने बताया कि 15 अप्रैल की रात छत के रास्ते से तीन लोग घर में घुस आए। वृद्धा के मुताबिक, हलचल होने पर उन्होंने लाइट जलाकर देखा तो अंदर वाले कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, सेफ खुली थी। कमरे से निकलकर दो लोग छत की ओर भागे। वह घबराकर कमरे की ओर गईं तो वहां छिपे एक व्यक्ति ने उनका गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर हाईकोर्ट इलाहाबाद में वकील उनका भतीजा अभिनव मिश्रा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आ गया। उसने परिवार के लोगों की मदद से कमरे में छिपे व्यक्ति को पकड़ लिया। वह पड़ोस में रहने वाला राकेश मिश्रा था। उसे पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मनोरमा के मुताबिक, अगले दिन आरोपी फिर उनके दरवाजे पर आया और उन्हें तथा परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। तब पुलिस को दोबारा तहरीर दी। सदर कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि मनोरमा पांडेय की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच की गई। आरोपी उनका पड़ोसी और कुनबे का ही है। वह मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें