फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः पांच घंटे में ही मिल रही रिपोर्ट,40 घंटे पहले खाली हुआ कोरोना वार्ड

विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

आईवीआरआई में कोरोना संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल जांच शुरू होने से मिल रही काफी राहत

बरेली। आईवीआरआईमें सैंपल की जांच शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भी बड़ी राहत मिली है। एक ओर जहां लखनऊ केजीएमयू भेजे जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट 48 घंटे में मिल रही थी, वहीं अब यही रिपोर्ट पांच से छह घंटे में ही मिल रहीहै। इसी का नतीजा है कि सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित आखिरी तीन मरीज करीब 40 घंटे पहले अपने घर पहुंचे और जिला कोरोना संक्रमितों से फिलहाल मुक्त है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक कोरोना के सैंपल की जांच की सुविधा जिले में होने से काफी राहत मिली है। पहले सैंपल को लाने ले जाने और सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। लखनऊ तक का सफर तय करने के दौरान कोई अनहोनी का भी डर था। वहीं, हर दिन सैंपल भेजे जा रहे थे। इसमें अधिक खर्च भी हो रहा था और स्टाफ की व्यवस्तता भी रहती थी। अब आईवीआरआई में जांच होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। आईवीआरआई विश्वसनीय संस्थान है और इसकी रिपोर्ट पर प्रमाणित है। जिस पर संदेश की कोई गुंजाइश नहीं है। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम के मुताबिक कुछ किलोमीटर दूर लैब होने से सैंपल जल्दी पहुंचते हैं और शाम तक रिपोर्ट आ जाती है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों समेत मरीजों को भी मानसिक रूप से काफी राहत मिलती है। बताया कि सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन मरीज को रिपोर्ट का इंतजार रहता है। पहले 48 घंटे लगते थे, वहीं सैंपल डिस्ट्रैक्ट होने पर अगले 48 घंटे भी लग जाते थे। ऐसे में मरीज मानसिक तनाव में रहता था। जिससे अब उसे कुछ ही घंटो में निजात मिल जाती है।
बरेली मंडल के ही सैंपल की हो रही जांच
आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी बरेली मंडल के सभी जिलों के सैंपल की जांच की जा रही है। जांच के बाद सैंपल की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाती है। बताया कि कितने सैंपल की जांच की जाए इसपर कोई पाबंदी नहीं है। जितने भी सैंपल आएंगे सभी की जांच की जानी है। अभी एक दिन में 50 सैंपल की जांच की जा सकती है। शनिवार को 29 सैंपल की जांच की गई और उसकी रिपोर्ट सीएमओ को दे दी गई है।

27 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, 13 सैंपल जांच के लिए भेजे

बरेली। सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चल रहा सर्वे शनिवार को भी जारी रहा। 59 टीमों ने 3112 घरों का सर्वे किया। इस दौरान तीन केस संदिग्ध मिले, जिनका सैंपल लिया गया। दूसरी ओर, तीन सौ बेड वाले अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध मिले व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इसमें से 29 सैंपल दोपहर में जांच के लिए भेजे गए थे, शाम को इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, शाम को 13 संदग्धि व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ब्यूरो

प. बंगाल की प्रसूता का लिया सैंपल

बरेली। शनिवार को महिला अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल से आयी एक प्रसूता का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शाम को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएस डॉ. अलका ने बताया कि महिला पिछले दिनों पश्चिम बंगाल से अपने रिश्तेदारों के घर आई थी। उसे वापस जाना था लेकिन लॉक डाउन में वह यहीं रह गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मामले की जानकारी होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्यूरो

क्वारंटीन मरीज भागने के बाद बढ़ी सुरक्षा

बरेली। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से गुरुवार की रात पांच क्वारंटीन मरीज भागने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे देखते हुए शनिवार को अस्पताल के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब हॉस्पिटल में प्रवेश करने वाले और बाहर निकलने के दौरान प्रत्येक व्यकित का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। इसमें किसी तरह की कोताही करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। ब्यूरो

कोटा से वापस लौटे स्टूडेंट्स का होगा पूल टेस्ट

बरेली। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते संवेदनशील राज्यों से वापस लौटने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। इसी क्रम में अब कोटा से करीब 177 छात्र वापस लौट रहे हैं। उनका पूल टेस्ट किए जाने की तैयारी है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी छात्रों की स्क्रीनिंग के लिए लाया जाएगा। इसके बाद उनका पूल सैंपल लेकर टेस्ट कराया जाएगा। यह टेस्ट रैपिड किट से की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें