फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती: 311 पदों के लिए 15 हजार आवेदन... मेरिट पर होगी नियुक्ति, इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Mon, 04 Nov 2024 08:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

UP Anganwadi Bharti 2024: बरेली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। जिले में कुल 311 पद खाली हैं। इनके लिए 15 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। 
 
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों पर भर्ती के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया। शासन ने हरी झंडी दी है लेकिन नए आवेदन नहीं होंगे। जिन महिलाओं ने 27 अप्रैल से पहले आवेदन किए हैं, उनके आवेदनों पर ही विचार होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 48 आवेदक आए हैं। आवेदन फार्म दो दिन में छांटे जाएंगे, फिर मेरिट बनेगी। इसके बाद नियुक्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन


जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 311 पदों के लिए 15,000 आवेदन आए। सॉफ्टेवयर में त्रुटि की वजह से एक व्यक्ति का आवेदन बार-बार शो कर रहा है। त्रुटियों को दूर कराया जा रहा है। आवेदनों की छंटनी करने के बाद ही मेरिट सूची बनेगी।

यह भी पढ़ें- परंपरा के नाम पर भैंसे लड़वाए: सबने देखा... जिम्मेदारों ने किया अनदेखा, मेनका बोलीं- आयोजकों को भिजवाएंगे जेल
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता 
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए इंटरमीटिएट न्यूनतम योग्यता है, लेकिन मेरिट में परास्नातक तक की योग्यता का मूल्यांकन होगा। विधवा, परितक्तयता और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। अगले दो महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।

12 साल बाद हो रहीं नियुक्तियां
बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए 2011-12 में नियुक्तियां हुईं थीं। अब 12 साल बाद नियुक्तियां हो रही हैं। बाल विकास मुख्यालय पूरे प्रदेश के लिए में सॉफ्टवेयर तैयार किया है। विभाग फार्म शार्ट आउट किए जाने के बाद मेरिट सूची बनाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें