फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यू-डायस अपडेट में कोताही, 20 विद्यालयों के स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेडी। शैक्षिक सत्र में यू डायस पोर्टल के तीनों माड्यूल प्रोगेशन, स्कूल प्रोफाइल, अध्यापक व छात्र माड्यूल अपडेट की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई थी। 15 दिनों में इसे पूरा किए जाने के निर्देश परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जारी किए गए थे। इसके बावजूद ब्लॉक दमखोदा में 20 विद्यालयों ने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है। इसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए काम पूरा न करने वाले विद्यालयों के समस्त स्टाफ का माह अगस्त का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह द्वारा जारी कार्रवाई पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि उक्त काम पूरा कर तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण उनके सामने दें। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। बीएसए की इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। वह आनन-फानन में काम पूरा करने में जुट गए हैं। संवाद

इन विद्यालयों के स्टाफ का रोका गया वेतन
प्राथमिक विद्यालय पिपरा नानकार, जाफरा,सैदपुर, अमृता, चौडेरा,चराईडांडी, वसुपुरा, सिंधौरा,भोपतपुर, मिलक पिछौडड, मिलक करनपुर, सिंतरा, बालपुर, भोगपुर, मोहनपुर,ऐंठपुरा,बैकरनंदा, यूपीएस चुरैला, कर्मोतर जूनियर हाईस्कूल के विद्यालयों के स्टाफ का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू डायस का काम पूरा न करने पर ब्लॉक में 20 विघालयों के स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश हुए हैं। जल्द काम पूरा करने को कहा गया है।
- जगदीश कुमार, बीईओ, दमखोदा ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें