फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेतावनी के बावजूद चौपुला पुल की मरम्मत में लापरवाही

Mon, 01 Jun 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल की मरम्मत में एनएचएआई की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। डीएम की चेतावनी के बावजूद काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। शनिवार को काम बंद रहने के बाद रविवार को भी सन्नाटा रहा। 13 मई से शुरू हुए मरम्मत के काम को 25 जून तक पूरा करना है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने चौपुला पुल के मरम्मत में सुस्ती की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को तलब कर जनता की परेशानी से अवगत कराते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम को समय से पहले पूरा कराने की हिदायत दी थी। दिन-रात दोनों शिफ्टों में अतिरिक्त श्रमिक लगाने के लिए कहा था। यह भी सुझाव दिए गए थे कि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक पुल को यातायात के लिए खोला जा सकता है। इससे जनता को असुविधा नहीं होगी और मरम्मत भी हो जाएगी। काम की रोजाना निगरानी के भी आदेश दिए थे। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था की लापरवाही जारी है।
एनएचएआई के अफसरों को फिर किया तलब
चौपुला पुल की मरम्मत में सुस्ती से नाराज डीएम ने सोमवार को फिर एनएचएआई के अधिकारियों को तलब किया है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि अब तक काम की प्रगति और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली जाएगी। चौपुला पुल पर यातायात सामान्य कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें