फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकास कार्यों में लापरवाही, अफसरों को लगाई डांट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। प्रमुख सचिव सहकारिता एवं नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने ग्राम पंचायत बिलवा में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसमें ब्लाक स्तर के अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर डांट लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के निर्माण में गुणवत्ता में लापरवाही देखने पर नोडल अधिकारी ने जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि पंचायत भवन के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसमें दिव्यांग, वृद्धा, विधवा, पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा की।
इस चौपाल में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कोई भी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरकारी कर्मचारियों को सुविधा शुल्क दिए बगैर नहीं मिलता है। इस पर नोडल अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय बिलवा का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें