फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में चार माई को जिले के 23 केंद्रों पर होने वाली नीट परीक्षा के संबंध में डीएम ने दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के लिए बनाए गए सात नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं देख लें और किसी प्रकार की कोई कमी हो तो बृहस्पतिवार की शाम तक अवगत करा दें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए गए कि परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी नियुक्त किए जाएं। परीक्षा केंद्रों के आस-पास की फोटो स्टेट आदि की दुकानें निर्धारित समयावधि के लिए बंद कराई जाएं। परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। कहीं कोई ऐसा कार्य ना होने पाए, जिससे परीक्षा की शुचिता पर प्रश्न चिन्ह लगे। डीएम ने कहा कि चार मई को उर्स की भी भीड़ आएगी। इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यक है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए पुरुष व महिला कर्मी नियुक्त रहेंगे। परीक्षा दो बजे से होगी। वहीं दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस कर्मियों की डयूटी पूर्वाह्न 11 बजे से लगाई जाएगी। गेट के बाहर के चेकिंग पुलिस द्वारा व गेट के अंदर की चेकिंग एनडीए की ओर से नामित एजेंसी करेंगी। इस मौके पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे, डीआईओएस अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें