फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एएस डायमंड्स ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुंवर सुभाष पटेल मेमोरियल प्रीमियर लीग सीजन-1 में बुधवार को प्लेऑफ में दो मैच खेले गए। इसमें एएस डायमंड्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं गज ग्रीन ने विजय हासिल कर पहले प्लेऑफ में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस मौके पर पहला मैच एएस डायमंड्स और न्यूरो किड्स के बीच हुआ। इसमें एएस डायमंड्स ने पांच विकेट से विजय प्राप्त की। न्यूरो किड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 202 रन बनाए। शारुन खान ने 86, शिव कुमार राठी ने 56 रनों का योगदान दिया। एएस डायमंड्स के अनुराग और निशु पटेल ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एएस डायमंड्स की टीम ने 18.5 ओवरों पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अनंतवीर ने 67, रियाज अफरीदी ने 45 रन बनाए। न्यूरो किड्स के सरोज ने तीन और शिव कुमार राठी, नाजिम खान ने एक-एक विकेट लिया। अनंतवीर को होटल द रॉयल प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन

दूसरा मैच गज ग्रीन और काई रॉयल्स की टीम के बीच हुआ। इसमें गज ग्रीन ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परम शशांक भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि जिला पंचायत बरेली प्रशांत पटेल, जिला सहकारी गन्ना समिति डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह पटेल, पूर्व सभासद सुनील वाल्मीकि, विकास मेहरोत्रा, प्रदीप रस्तोगी, आशीष लायल, सीए गगन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका कृष्णकांत, पिंटू चौधरी ने निभाई। मैच रेफरी ओपी कोहली रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें