फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत और नैनीताल रोड को जोड़ने की जरूरत 

Fri, 11 Aug 2017 01:17 AM IST
bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। यूं तो ट्रैफिक और जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में शहामतगंज, आईवीआरआई और लालफाटक पर ओवरब्रिज बन रहे हैँ। फिर भी शहर में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां ट्रैफिक लोड ज्यादा होने से अक्सर जाम लगता है। इनमें से एक है डीडीपुरम, शील चौराहा होते हुए इज्जतरनगर रेलवे स्टेशन का रास्ता। अभी इस रास्ते से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन जाने के लिए यात्री आदर्श नगर, गांधी नगर, जनकपुरी में जाम से गुजरते हैं। शील चौराहे से आगे इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग से दोनों रोड को जोड़ दिया जाए तो न केवल अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा बल्कि रेलवे स्टेशन की सीधे शहर से कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी डीडीपुरम से शील चौराहा होकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को गली कूचों से होकर जाना पड़ता है। 
दो दशक पहले मैग्नेट सिटी घोषित होने के बाद बरेली में शील चौराहे से आगे पीलीभीत रोड से नैनीताल रोड को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर की जरूरत बताई गई थी। मास्टर प्लान में भी इसका जिक्र था। हालांकि बाद में ये प्रस्ताव ये ठंडे बस्ते में पड़ गया। वर्तमान में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूरब की ओर गेट बन रहा है। इसकी वजह से ट्रेन से बाहर आने जाने वाले यात्रियों समेत आम शहरवासियों को रेलवे कालोनी में गली कूचों से होकर नैनीताल रोड जाना पड़ता है। गांधी नगर मोड़ से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल होते हुए शील चौराहे से आगे तक अमूमन जाम की स्थिति बनी रहती है। अगर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते को इंदिरा नगर की ओर जोड़ा जाए तो शहर में कोहाड़ापीर और डीडीपुरम से नैनीताल रोड तक ट्रैफिक काफी आसान हो जाएगा। शहामतगंज में फ्लाईओवर बनने के बाद नैनीताल रोड पर जाने के लिए अगर पीलीभीत रोड और नैनीताल रोड को फ्लाईओवर से जोड़ने से दो पहिया वाहन, साइकिल, ई रिक्शे, आटो जिला अस्पताल, कुतुबखाना जाने के बजाय शहदाना, ईंट पजाया चौराहा, डीडीपुरम चौराहा और शील चौराहा होते हुए नैनीताल रोड पर पहुंचेंगे। शहर के बड़े हिस्से को रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
फोटो--
अभी गली कूचों से होकर और लंबी दूरी तय करके जाना पड़ता है। पीलीभीत और नैनीताल रोड एक में जुड़ने से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो जाएगा।  पंकज कपूर, मेडिकल व्यवसायी
फोटो-
बरेली जब मैग्नेट सिटी बना था तो बीडीए के मास्टर प्लान में भी दोनों रोड जुड़ने की बात कही गई थी लेकिन बाद में ये नहीं हो पाया। अब दोनों रोड जोड़ने की पहल होनी चाहिए।  आशीष बटला, व्यवसायी
फोटो--
जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं बनें। अगर पीलीभीत और नैनीताल रोड एक में जुड़ जाएं। रेलवे स्टेशन पर पूरब की ओर गेट बन जाए तो यात्रियों को काफी आसानी रहेगी। हर्षुल पाहवा, व्यवसायी
फोटो--
यहां पर नगर निगम की काफी जमीन पड़ी है। सौ या डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क बन जाए। सड़क की चौड़ाई बढ़ा देने से चीजें काफी आसान हो जाएंगी। रेलवे का एक प्लेट फार्म भी पूरब की ओर बनें। यहां पर टिकट की खिड़की भी खुले।  डा. एवी वालियान, रिटायर्ड एचओडी, बरेली कालेज  


रेलवे से जवाब नहीं आया
मेयर डा. आईएस तोमर का कहना है कि नगर निगम ने यहां रोड बनाने का अधिकार बीडीए को दिया था। बीडीए ने रेलवे को पत्र लिखा लेकिन रेलवे से कोई जवाब नहीं आया। नगर निगम की यहां पर डेढ़ दो हजार गज जमीन है। रेलवे सहमति दे दे तो नगर निगम या बीडीए में से कोई भी रोड बना देगा। इससे यात्रियों को सहुलियत रहेगी। उनको घूमकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। जाम भी नहीं लगेगा। 
विज्ञापन




इज्जतनगर स्टेशन इंदिरा नगर की ओर से जोड़ें 
शहर विधायक डा. अरुण कुमार का कहना है कि इज्जतनगर रेलवे स्टेशन का पूर्वी गेट खोलकर उसे इंदिरा नगर की ओर सड़क से जोड़ा जाए। यहां एक टिकट विंडो भी खुले ताकि यात्रियों को रेल क्रासिंग पार कर नहीं जाना पड़े। एक रोड आईवीआरआई की ओर खुले। इसके लिए रेल मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए भी लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें