एहतियातन गुरुवार को भी फोर्स गांव में रही तैनात
विवेचना में शामिल होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वादी और गवाहों के दर्ज होंगे बयान
नवाबगंज। नवाबगंज के आनापुर में दीपक मिश्रा की मौत के बाद बुधवार को श्रृंगवेरपुर घाट पर अंत्येष्टि की गई। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। दीपक के घर वालों ने आरोप लगाया था कि पट्टीदार ने हत्या करवा दी है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। वादी समेत गवाहों के बयान के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
भीटी पट्टी रजई गांव के रहने वाले दीपक मिश्रा की लाश आनापुर में खेत में मिली थी। घर वालों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। पहले तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही आरोप लगाया था कि उसे पुलिस ने ही मार डाला। बाद में दीपक के पिता ने अपने एक पट्टीदार पर शक जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले ग्रामीणों ने जबर्दस्त बवाल किया था। रेलवे ट्रैक पर जाम की कोशिश के साथ ही पुलिस अधिकारियों से हाथापाई भी की गई थी। हालांकि बाद में पता चला था कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से हुई। बुधवार की शाम शव घर पहुंचा तो भारी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। श्रंगवेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया लाल पांडेय, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, विनोद कुमार ओझा, कांग्रेस नेता आशीष पांडेय, जिलापंचायत सदस्य गड्डू शर्मा आदि लोग श्रृंगवेरपुर घाट पहुंचे और संवेदना व्यक्त किया।
एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई थी। विवेचना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। वादी तथा अन्य गवाहों के बयानात होंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
नवाबगंज ब्यूरो। नवाबगंज केलेदहाबरा गांव में दिनदहाडे़ हत्या मामले के आरोपी रोहित मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर श्याम बाबू मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। हत्या में पट्टीदार रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाल विहीन थाना नवाबगंज में लगातार अपराधिक घटनाओं से,फैली दहशत
नवाबगंज। नवाबगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध से दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना केबाद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जहाँ एक ओर परिजनों में आक्रोश है वहीं इलाके में घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। पिछले दो दिनों में दो हत्याएँ व जानलेवा हमले की घटना केबाद अपराधिक घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की सुबह नवाबगंज केलेदहाबरा गांव में शौच करके घर वापस आ रहे युवक पर जानलेवा हमला केआरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। बुधवार की सुबह आनापुर स्थित आईकेएम पीजी कॉलेज केपास धान केखेत केपास मिली। थाना नवाबगंज भीटीपट्टी गांव निवासी दीपक कुमार मिश्र की हत्या कर लाश को खेत के पास पानी केगड्ढे में फेंक दिया था। सुबह जब गांव केलोग खेत की ओर गये तो युवक की लाश को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। कई घंटे तक आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक शव सड़क पर रखकर जाम किये जाने पर सनसनी फैल गई।हलांकि मौकेपर पहुंचे एसपी क्राइम व एसपी गंगापार एनके सिंह केसमझाने-बुझाने पर पुलिस शव को कब्जे ले पाई जिस मामले में परिजनों ने हत्या का इलजाम पुलिस चौकी आनापुर में तैनात एक सिपाही पर आरोप लगाया था।देर रात मृतक के पिता प्रमोद कुमार मिश्र की तहरीर पर पट्टीदार को हत्या का आरोपी बनाया गया।जैसी घटनाओं से इलाकेमें दहशत बढ़ती जा रही है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से लगातार घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार की सुबह लेदहाबरा गांव में युवक श्याम बाबू मिश्राकी दिन-दहाड़े बल्लम व चाकू से हमला कर पट्टीदारों ने मार डाला। घटना मामले में पिछले तीन वर्ष पूर्व पट्टीदारों से मृतक का विवाद हुआ था। मामले में कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। मंगलवार की दोपहर नरहा कछार में जमीनी विवाद को लेकर मुबारकपुर गांव निवासी राशित कलीम व अतीक अहमद पर दबंगों द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें दोनों जख्मी हो गये। पुलिस ने एफआईआर तो लिख ली लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
Nawabganj murder news- फोटो : NAWABGANJ