हनुमान का स्वरूप बनकर दुकानदारों से रुपये वसूल रहे एक युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुभाषनगर के तपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले वरुण सक्सेना की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वरुण सक्सेना का कहना है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर काम से बदायूं रोड स्थित विश्वनाथपुरम जा रहे थे। रास्ते में एक युवक मिला जो हनुमान के स्वरूप में लोगों से रुपये वसूल रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उससे नाम और पता पूछा। उसने अपना नाम नसीम बताया। वरुण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और नसीम को हिरासत में ले लिया।