फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फार्मर रजिस्ट्री में नवाबगंज सबसे आगे, फरीदपुर फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। अब तक 50.53 प्रतिशत की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन नवाबगंज तहसील का है, जबकि फरीदपुर तहसील फिसड्डी साबित हुई।
विज्ञापन

फरीदपुर को छोड़ अन्य तहसीलों के अच्छे प्रदर्शन का नतीजा ये है कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में जिले के कृषि विभाग ने प्रदेश की रैंकिंग में 20वां स्थान पा लिया है, जबकि इससे पहले 30वीं रैंक थी। फार्मर रजिस्ट्री कार्य कार्य के संदर्भ में डीएम अविनाश सिंह मंगलवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में पाया कि जिले में एक दिन में 1500 से 2000 के बीच फार्मर रजिस्ट्री हो रही हैं। उन्होंने इस कार्य में पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवकों को भी जुटाने को कहा है। डीएम का मानना है कि यदि ग्राम स्तर के ये कर्मी दिन में दो-दो किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराएंगे तब भी प्रगति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवकों को लक्ष्य दें और तय समय में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित भी करें। साथ ही बीडीओ भी फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि लें, सभी लोग टीम के रूप में कार्य करें। उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने डीएम को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में नवाबगंज की सबसे अच्छी प्रगति है। यहां पर 66.39 प्रतिशत, मीरगंज में 61.06 प्रतिशत, बेहड़ी में 50.24, सदर में 46.17, फरीदपुर में 37.66 और आंवला तहसील की प्रगति 45.12 प्रतिशत है। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल व सभी एसडीएम थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें