फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनी नौचंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज महाकुंभ जाने-आने वाले श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनी हुई है। महाकुंभ के दौरान 14242/41 नौचंदी एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी 150 फीसदी तक पहुंच गई है। इसकी स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में फरवरी के अंत तक नो रूम की स्थिति है। वेटिंग काफी ज्यादा होने के कारण टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। एसी द्वितीय और एसी प्रथम श्रेणी में भी लंबी वेटिंग है। प्रमुख स्नान पर्वों के आसपास की तारीखों में एसी द्वितीय श्रेणी में भी नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या को होगा। इसके बाद तीन फरवरी को वसंत पंचमी पर चौथा, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर पांचवां और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर छठा व अंतिम अमृत स्नान होगा। इन दिनों में नौचंदी एक्सप्रेस में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। 14308/07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, 15076/75 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस और 15074/73 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है।
रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का भी संचालन कर रहा है। इनमें भी वेटिंग बढ़ने लगी है। 04528 ऊना-फाफामऊ महाकुंभ विशेष, 04526 बठिंडा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष, 04066 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी फरवरी अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

इस वजह से है ज्यादा मुफीद
14242 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5:17 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रात 12:40 बजे बरेली आती है और अगले दिन सुबह 9:20 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वापसी में 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से शाम 5:50 बजे प्रयागराज से चलने के बाद रात 1:53 बजे बरेली आती है। ऐसे में इस ट्रेन से प्रयागराज तक की यात्रा एक रात और एक दिन में पूरी हो जाती है। समय की कमी होने के कारण प्रयागराज जाने वाले लोग इस ट्रेन को अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भी स्नान पर्वों पर कन्फर्म टिकट नहीं
बरेली होते हुए हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भी स्नान पर्वों के दौरान कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। 12369 कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में फरवरी अंत तक नो रूम की स्थिति है। एसी इकोनॉमी, एसी तृतीय, द्वितीय और प्रथम श्रेणी में भी वेटिंग है। 13009 दून एक्सप्रेस में भी लगभग ऐसी ही स्थिति है। 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में नो रूम और अन्य श्रेणियों में वेटिंग है। हालांकि, 14229 प्रयागराज-योगनगरी एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें