फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीसरे दिन भी जारी रहा नेशनल शूटर का धरना, भूखे रहने से तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभ्यास की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार से प्रदर्शन कर रहीं नेहा
विज्ञापन

बरेली। अभ्यास की अनुमति के लिए राइफल क्लब में धरने पर बैठीं नेशनल शूटर नेहा का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिन से कुछ न खाने की वजह से उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। अब तक किसी भी अधिकारी ने इस मामले की सुध नहीं ली है।
नेहा ने बताया कि उन्हें कमजोरी होने के साथ ही चक्कर भी आ रहे हैं। ठंड में वह रातभर खुले में बैठी रहती हैं। रात के समय यहां सुरक्षा भी नहीं रहती। शुक्रवार रात दो महिला पुलिसकर्मी आई थीं, रात करीब 12 बजे वह भी चली गईं।
विज्ञापन

उन्होंने अभ्यास की अनुमति मिलने से पहले धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। कहा कि शहर के नाम से खेलने की सजा मिल रही है।
अधिकारी बोले रेंज शुरू नहीं, लक्ष्य पर लगे दिखे निशान
अधिकारी दावा कर रहे है कि 25 मीटर की रेंज अभी शुरू ही नहीं हुई है जबकि रेंज में लक्ष्य पर गोलियों के निशान दिखे। ऐसे में सवाल यह है कि अगर यहां अभ्यास नहीं कराया जा रहा है तो लक्ष्य पर निशान कैसे लगे? नेहा का भी आरोप है कि यहां दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति दी जा रही है। उन्हें अंदर प्रवेश देने के जगह खुली जगह में अभ्यास करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


25 मीटर रेंज अभी तक हैंडओवर नहीं की गई है, इसलिए वहां अभ्यास करना संभव नहीं है। खिलाड़ी नेहा को राइफल क्लब में अभ्यास करने से कोई भी नहीं रोक रहा है। जब रेंज हैंडओवर हो जाएगी तो नेहा वहां भी अभ्यास कर सकेंगी। रेंज में लगे हुए निशाने टेस्टिंग के दौरान के हैं। वहां कोई भी अभ्यास नहीं कर रहा है। - राजीव कुमार शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें