फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुशायरा कवि सम्मेलन 26 को

Mon, 25 Jan 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमसी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय मुशायरा व कविसम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसमें देश भर के चुनिंदा शायर व कवियों का जमावड़ा होगा। इस दरमियान नामवर लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ई-टीवी के माध्यम से किया होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में आईएमसी मुखिया ने अपने निवास पर प्रेस से बात करते हुए कहा कि 26 जनवरी जम्हूरियत का दिन है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने देश के आठ लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक टीवी चैनल हेड जगदीश चंद्रा, लेखिका सादिया देहलवी, पत्रकारिता में शकील हसन शमसी, धर्मगुरू जुगल किशोर शास्त्री, नेशनल वक्फ डेबलपमेंट कार्पोरेशन के बदरुद्दीन खान, एक चैनल के संपादक अमिताभ अग्निहोत्री का नाम है।
इसके अलावा शायरों और कवियों में जौहर कानपुरी, डा. माजिद देवबंदी, इमरान प्रतापगढ़ी, सुरेंद्र शजर, आचार्य प्रमोद कृष्णन, सुरेश अस्थाना, शबीना अदीब, डा. नुजहत अंजुम, अलताफ जिया, खुर्शीद हैदर, शर्फ नानपारवी, तहव्वर बदायूंनी, असरार नसीमी, डा. हफीजुर्रहमामन और डा. अम्मन तिलियापुरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें