फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर और महादेवपुरम से बदलेगी शहर की सूरत, विकास कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश

Wed, 01 Jul 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक में बीडीए ने नई टाउनशिप की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने नाथ कॉरिडोर की प्रगति जानी।  
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में शहर के विकास को उड़ान देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मंथन हुआ। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने डिजिटल स्लाइड के जरिये शहर में चल रही बड़ी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नाथ कॉरिडोर की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि सातों नाथ मंदिरों को जोड़ने वाले नाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा? अफसरों ने दिसंबर तक काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। बीडीए की आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की शहरी विकास नीति के तहत 267 हेक्टेयर पर महादेवपुरम आवासीय योजना विकसित की जा रही है। साथ ही, बरेली को नया स्मार्ट हब बनाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इसके लिए 445 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। 

नई टाउनशिप से शहर को मिलेगा विस्तार 
बताया गया कि दिल्ली रोड और पीलीभीत रोड पर दो टाउनशिप बसाई जा रही हैं, जो शहर के विस्तार और आधुनिक जीवनशैली को नया आयाम देंगी। शहर में खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रामगंगानगर में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। वहीं, पर्यावरण और संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में 33,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में थीम आधारित रामायण वाटिका का इस बार भी शुभारंभ नहीं हो पाया। रामगंगानगर में ही द स्काईवे अपार्टमेंट तैयार किया गया है। वहां मीडिया टावर भी बनाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें