फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गियाना एक्सप्रेस में नारकोटिक्स टीम का छापा

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

साढ़े तीन सौ ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा

बरेली। झारखंड के एक तस्कर को नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दुर्गियाना एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन की आंवला में सप्लाई करने जा रहा था। टीम उसे आंवला ले गई है, ताकि खरीदारों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

झारखंड के रांची का 22 वर्षीय आदित्य कुमार लंबे समय से हेरोइन की आंवला में सप्लाई कर रहा था। रविवार को नारकोटिक्स विभाग को उसके कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस से हेरोइन लेकर आने की सूचना मिली। मुखबिर ने यह भी बताया कि आदित्य का दुर्गियाना एक्सप्रेस के एस-5 कोच में रिजर्वेशन है। इस पर नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर मोहम्मद फारुख टीम के साथ जंक्शन पहुंच गए। जंक्शन पर उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया को हेरोइन आने के बारे में बताया। सुबह सात बजे दुर्गियाना एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची तो टीम ने एस-5 कोच को घेरकर आदित्य को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोपहर में नारकोटिक्स विभाग की एक और टीम जंक्शन पहुंची। वह आदित्य को लेकर आंवला चली गई। इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि आरोपी आंवला में कहां-कहां, किन-किन लोगों को हेरोइन की सप्लाई करता है, इसका पता लगाया जा रहा है। नारकोटिक्स विभाग ने लखनऊ ब्रांच में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें