फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा सेक्स रेकेट चार युवक, तीन युवतियां गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

गांधीपुरम में किराए के एक घर में चल रहा था देह व्यापार

बरेली। पुलिस ने प्रेमनगर के गांधीपुरम में किराए के एक घर चल रहे सेक्स रेकेट का पर्दाफाश कर चार युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में ब्रजेश निवासी रानी साहब फाटक, अतुल गुप्ता मिनी बाईपास, आमिर फरीदापुर और तरुण किला छावनी का रहने वाला है। तलाशी में इनके पास से तमाम आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। युवतियों को महिला थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे अशरफ खां चौकी क्षेत्र के गांधीपुरम में प्रियांशु के घर पर पुलिस ने छापा मारा। प्रियांशु रामपुर बाग में रहते हैं। उन्होंने अतुल गुप्ता को किराए पर घर दिया था। अतुल इसमें देह व्यापार करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को छापा मारा तो यहां अतुल के अलावा तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलीं। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की तो उन्होंने मकान किराए पर देने की बात कही। सूचना मिलने पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए युवकों को थाने के हवालात में बंद कर दिया गया है, जबकि युवतियों को महिला थाने भेज दिया गया है। सीओ सिटी यतेंद्र सिंह नागर ने प्रेमनगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें