फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नोटिस काट दिए छात्रों के नाम, हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 01:57 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीगंज स्थित श्री रामचंद्र स्मारक आईटीआई में कई विद्यार्थियों के नाम बिना नोटिस के ही काट दिए गए। गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और संस्थान प्रशासन पर जानबूझकर नाम काटने का आरोप लगाया। वहीं, संस्थान संचालकों का कहना था कि छात्रों की उपस्थिति कम थी, इसलिए नाम काटे गए। छात्रों को नोटिस जारी दिए या नहीं इस पर चुप्पी साध ली। 
श्री रामचंद्र स्मारक आईटीआई व अनुविश आईटीआई मीरगंज में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक आदि ट्रेड में 168 छात्रों ने प्रवेश लिया था। प्रथम वर्ष के छात्र आशीष मौर्य, शुभम सैनी, मुस्तफा, केशव, महेंद्र पाल, देवेश कुमार, मोहम्मद जुनैल, अंकित कुमार, दिनेश कुमार, उमाशंकर, सचिन कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि का कहना है कि प्रबंधन पांच-पांच छात्रों को बारी-बारी से बुलाकर उनको नाम काटने की जानकारी दे रहा है। उपस्थिति कम हो रही थी तो नोटिस जारी क्यों नहीं किया गया। छात्रों का यह भी कहना था कि वे सब रेग्लुयर आते हैं। रजिस्टर में सारी जानकारी दर्ज है। संस्थान को ऑनलाइन उपस्थिति भेजनी होती है, उसी में लापरवाही की गई, उपस्थिति भेजी ही नहीं गई। कुछ छात्रों का कहना था कि निर्धारित सीटों से ज्यादा प्रवेश ले लिए गए। अब बाकी छात्रों को बाहर किया जा रहा है। करीब 105 छात्रों पर खतरा मंडरा रहा है। कई छात्रों के नाम काटकर बोल दिया गया कि अब वे फरवरी में होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। छात्रों का पूरा साल तो बर्बाद हुआ ही, फीस भी चली गई। इसी के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो चुप नहीं बैठेंगे। कुछ छात्रों का कहना है कि परिवार में आर्थिक तंगी होने के बावजूद वे आईटीआई कर रहे हैं। साल बर्बाद हो गया और फीस भी कॉलेज डकार गया तो वे बर्बाद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सिर्फ कम उपस्थिति वाले छात्रों के ही नाम काटे गए हैं। हम यह नहीं चाहते कि किसी छात्र का भविष्य बर्बाद हो। हमने उनकी मदद के लिए एनसीवीटी को निवेदन भी भेजा है। छात्र चाहें तो रजिस्टर देख सकते हैं। छात्रों की पूरी मदद की जाएगी।
- देवेंद्र यादव, प्रबंधक, श्री रामचंद्र स्मारक, आईटीआई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें