फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 53 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले कई दिनों से ठप नगर निगम का पॉलिथीन अभियान मंगलवार को फिर शुरू हुआ। पहले दिन कुतुबखाना, बांस मंडी और कोहाड़ापीर पर चले अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने पर वे बैकफुट पर आए और जुर्माना भरा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर नगर निगम के अतिक्रमण टीम प्रभारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में पॉलिथीन अभियान चलाया गया। कुतुबखाना चौराहा पर पहुंचते ही दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे शुरू कर दिए। छापा की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने पॉलिथीन को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच टीम ने दुकानदार विकास गुप्ता की दुकान से 50 किलो पॉलिथीन, डिस्पोजल जब्त किया और 15 हजार का जुर्माना वसूला। इस दौरान टीम के साथ दुकानदार की नोकझोंक भी हुई, लेकिन सख्त कार्रवाई की चेतावनी मिलने पर वे शांत हुए और जुर्माना भरा। फिर बांसमंडी में रफत हुसैन की दुकान से आठ किलो पॉलिथीन और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सब्जी मंडी से राधाकृष्ण की दुकान पर करीब 500 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर दो हजार का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद कोहाड़ापीर पुलिस चौकी के पास स्थित दुकानदार आसिफ की दुकान से 50 किलो पॉलिथीन और डिस्पोजल जब्त कर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद सब्बरी हुसैन से पांच हजार जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। ललतेश सक्सेना ने बताया कि फोर्स की मौजूदगी के चलते दुकानदारों का विरोध आक्रामक नहीं हो सका। दुकानदारों को दोबारा छापा में पॉलिथीन मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें