बरेली। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक है, पिछले दिनों बरेली कॉलेज में दो छात्र समेत तीन को कुत्ते ने काटा था। मंगलवार को परतापुर में चार साल के बच्चे को कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं मलूकपुर में भी आवारा कुत्तों का आतंक है जबकि यहां इस समय उर्स का माहौल चल रहा है।
परतापुर के पार्षद उवैश खान ने बताया कि मंगलवार को असलम अंसारी का पांच वर्षीय बेटा जीशान गली में खेल रहा था। उसी दौरान एक कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया और कोहनी के पास काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इससे पहले भी कुत्ते वहां लोगों को काट चुके हैं लेकिन नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने नहीं आ रही। पिछले सप्ताह बरेली कॉलेज में पागल कुत्ते ने दो छात्रों समेत तीन को काटा था। वहीं, समाजसेवी पम्मी वारसी ने मलूकपुर में कुत्ताें के आतंक को लेकर नगर निगम में शिकायत की है। उनका कहना है कि दरगाह आला हजरत का उर्स शुरू होने वाला है और यहां लाखों जायरीन का आना-जाना होगा। मगर कुत्तों ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है।