फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता-प्लास्टिक मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधी जयंती पर नगर निगम ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को प्लास्टिक मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम के पार्षद, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं और विभिन्न संगठनों ने नगर निगम से पटेल चौक, चौकी चौराहा होकर गांधी उद्यान तक मानव शृंखला बनाई। गांधी उद्यान में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोग बुधवार सुबह नियत स्थानों पर पहुंचे और सुबह दस बजे मानव शृंखला बनाने का काम शुरू हुआ। स्टेडियम से निकले लोग भी इस मानव शृंखला में शामिल हुए। यह लोग रास्तों में कूड़ा बीनते हुए यहां तक पहुंचे थे। मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. पार्षदों एवं अन्य लोगों के साथ रैली की शक्ल में गांधी उद्यान पहुंचे। यहां महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया और फिर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया गया।

बीएमसी एप हुआ लांच, डीजल और कर्मचारियों की होगी निगरानी
गांधी उद्यान में कार्यक्रम के दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने बीएमसी एप की लांचिंग की। अब नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी इस एप के जरिये ही लगाई जाएगी। नगर निगम के वालंटियर दिन में दो बार वार्ड में जाकर कर्मचारियों के आईकार्ड पर बना क्यूआर कोड मोबाइल से स्कैन करेंगे। इससे कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब नहीं हो सकेंगे। यह एप नगर निगम वाहनों से कनेक्ट है। जीपीएस के जरिये इस एप से निगम के वाहनों की लोकेशन और उनमें पड़े डीजल की निगरानी की जा सकेगी। अगर किसी वाहन से डीजल चोरी होगा तो उसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घोषणाएं भी हुईं
शहर की दस प्रमुख सड़कों पर शुरू होगी रात्रिकालीन सफाई।
शहर के सभी नाथ मंदिरों की सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें