फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

कमिश्नर बिफरे तो दौड़ी नगर निगम की टीम
विश्वविद्यालय के पास अवैध कब्जे गिराए
विश्वविद्यालय ने की थी हॉस्टल के आसपास अनैतिक कार्य होने की शिकायत
नगर निगम को पत्र लिखने के बावजूद नहीं की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के बावजूद नगर निगम ने अवैध कब्जे हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की तो मामला कमिश्नर रणवीर प्रसाद के समक्ष रख दिया गया। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को खटखटाया तो कुछ ही घंटों में नगर निगम की टीम दौड़ी और आनन-फानन में विश्वविद्यालय की चहारदीवारी से सटे सारे अवैध कब्जे धराशायी कर दिए गए।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय और हॉस्टल की दीवार के आसपास अवैध कब्जे अनैतिक कार्यों का अड्डा बन गए थे और वहां नशाखोरी जैसे काम शुरू हो गए। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने इन्हें हटवाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे तो यह मामला उनके सामने रखा गया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर विश्वविद्यालय के पास पहुंच गई। सबसे पहले डोहरा रोड के अवैध कब्जे हटाए तो वहां एक महिला नगर निगम की टीम से भिड़ गई लेकिन उसका कब्जा हटा दिया गया। इसके बाद टीम बीसलपुर रोड पर पहुंची और विश्वविद्यालय की दीवार के सहारे लगाए गए खोखा और फड़ आदि भी हटवा दिए गए। नगर निगम की टीम के साथ विश्वविद्यालय का सुरक्षा स्टाफ भी मौजूद रहा। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा दस्ते को वहां दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें