फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली कागजों पर निर्माण की शिकायत, मिली क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छोटी विहार की पार्षद अनुपम चमन ने कार्यकारिणी में अपने क्षेत्र में कागजों में 16 नालियां बनाने की शिकायत की थी। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह की जांच में शिकायत झूठी पाई गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पार्षद अनुपम चमन ने कार्यकारिणी में कागजों में 16 सड़कें बनाने का आरोप लगाया था। वहीं उनके पति चमन सक्सेना ने नगर निगम से पत्रावली गायब होने की बात कही थी। मेयर उमेश गौतम ने अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को मामले की जांच सौंपी। उन्होंने निर्माण विभाग की टीम के साथ सारे निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। अपर नगर आयुक्त ने बताया निगम से सात नालियों की निर्माण राशि का अब तक भुगतान हुआ है और यह सारी नालियां मौके पर भी बनी मिली हैं। बाकी निर्माण कार्य अभी जारी हैं और उनका भुगतान भी नगर निगम से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें