फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी खुली मिली मीट शॉप, बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन ने शहर में कांवड़ मार्गों पर स्थित सभी मीट शॉप शनिवार, रविवार और सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में मीट शॉप व रेस्टोरेंट लगातार खुल रहे हैं। रविवार को चेकिंग के दौरान बारादरी क्षेत्र में भी कई मीट शॉप खुली मिलीं। जिन्हें पुलिस टीम ने बंद कराया।
विज्ञापन

बारादरी थाने के कांकर टोला क्षेत्र में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कई मीट व्यापारी दुकान खोले मिले। पुलिस के मुताबिक कई बार चेतावनी देने के बावजूद यह लोग दुकानें खोल रहे हैं, जिससे शांति भंग होने की आशंका है। क्षेत्र में पुलिस को मीट की व्यापारी इमरान, बिलाल, महबूब, फुरकान, मुनव्वर और दीन शाह दुकानें खोले मिले। बाकी सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानें बंद करके भाग निकले। क्षेत्र के ही हजियापुर इलाके में भी मीट व्यापारी दुकानें लगातार खोल रहे हैं। इसके साथ ही प्रेमनगर क्षेत्र में जनकपुरी रोड पर स्थित कुछ रेस्टोरेंट भी खुले पाए गए। इन व्यापारियों को चिह्नित कर थाने में इनकी रिपोर्ट दी गई है। बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि इन चिह्नित मीट व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य इलाकों में भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें