फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के धोबीघाट पर माफिया कर रहे कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम अफसरों की लापरवाही के चलते सैदपुर हाकिन्स स्थित धोबीघाट की जमीन पर माफिया कब्जा कर रहे हैं। माफिया ने धोबीघाट की जमीन को मलबा से पाटना शुरू कर दिया लेकिन निगम अफसर बेफिक्र हैं।
विज्ञापन

वार्ड सैदपुर हाकिन्स में मिनी बाईपास रोड पर नगर निगम की जमीन है। यह जमीन धोबी घाट के नाम से जानी जाती है। मगर इस पर कुछ माफिया की नजरें लगी हुई हैं। इसके चलते ही मई 2018 में पार्षद दीपक सक्सेना की शिकायत पर निगम टीम ने यहां पैमाइश करके सीमांकन किया था। इसके बाद यहां बाउंड्रीवाल बनाकर जमीन को सुरक्षित किया जाना था। मगर निगम अफसरों की अनदेखी के चलते 18-20 हजार रुपये वर्ग गज की जमीन को माफिया ने मलबा डालकर पाटना शुरू कर दिया है। पार्षद दीपक सक्सेना ने इसकी शिकायत नगर निगम में की है। उन्होंने कहा है कि लाखों रुपये की इस जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर इसे सुरक्षित किया जाए। साथ ही नगर निगम से निवेदन किया है कि दो साल से लंबित धोबीघाट का यहां निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें