फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल- सफाई नायक को छह हजार देकर जेब में हाथ डाले घूम रहे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सफाई नायक को छह हजार रुपये महीने देकर तमाम सफाई कर्मी जेब में हाथ डालकर घूम रहे हैं। सफाईकर्मी और पार्षद के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने से इसका खुलासा हुआ है। इसके अलावा सफाई कर्मियों को काम पर आने के बावजूद पूरी तनख्वाह पाने के लिए उन्हें महीना देना पड़ता है।
विज्ञापन

पार्षद यामीन के वार्ड आकाशपुरम में नगर निगम से 12 सफाईकर्मी नियुक्त किए गए हैं। मगर वहां काम पर छह-सात कर्मचारी ही पहुंच रहे हैं। इस पर पूरा मामला जानने के लिए उन्होंने एक सफाईकर्मी को फोन किया तो उसने सफाई नायक की सारी पोल खोल दी, जिसका ऑडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। कर्मचारी ने बताया कि सफाई नायक को छह हजार रुपये महीने देकर किसी भी सफाई कर्मचारी को काम करने से छूट मिल जाती है। वहीं, रोजाना काम पर आने वाले कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह पाने के लिए सफाई नायक को नजराना देना होता है ताकि किसी दिन लेट आने पर उनकी शिकायत न हो। संविदा कर्मचारियों से यह राशि 500 और स्थायी कर्मचारियों से एक हजार रुपये महीने होती है।

तो इसलिए होता है वरिष्ठता का विरोध
सफाई नायकों की कमी के चलते नगर निगम में तमाम सफाई कर्मचारियों को कार्यवाहक सफाईकर्मी बनाया गया है। पिछले दिनों नगर निगम में वरिष्ठता के क्रम में सफाई नायक बनाने का आदेश जारी हुआ तो निगम में विरोध शुरू हो गया। सोमवार को वायरल हुए ऑडियो से यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि सफाई कर्मचारियों में सफाई नायक बनने की होड़ क्यों लगी हुई है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें