फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: नफीस के बेटे ने अपलोड किया था मौलाना तौकीर का भड़काऊ वीडियो, जांच में एक और खुलासा

Wed, 01 Oct 2025 11:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 26 सितंबर को सुबह मौलाना तौकीर रजा का जो वीडियो वायरल हुआ था, वो डॉ. नफीस के बेटे फरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जांच में खुलासा होने पर कोतवाली पुलिस ने मुकमदे में फरमान का नाम बढ़ाया है। 
विज्ञापन
फरमान और मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटे फरमान उर्फ फम्मू की भी बवाल में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में सामने आया है कि फम्मू ने आग में घी डालकर माहौल भड़काने का काम किया। कोतवाली के मुकदमे में नाम बढ़ाकर उसे आरोपी बनाया गया है, अब उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन


यूं तो डॉ. नफीस ही आईएमसी का प्रवक्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन उम्रदराज होने के कारण संगठन में प्रवक्ता जैसा काम नफीस का बेटा फरमान उर्फ फम्मू देखने लगा है। कोतवाली पुलिस की जांच के मुताबिक फरमान ने बवाल के दौरान पर्दे के पीछे से माहौल भड़काने का खेल खेला था। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल में एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली... यहां ठहरे थे; अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


आईएमसी का फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म फरमान ही अपडेट करता है। सामान्य प्रेसनोट व मौलाना तौकीर की तकरीर वही लिखता है। विवेचना में पता लगा कि शुक्रवार को सुबह से वह मौलाना के भड़काऊ बयान वाले पुराने वीडियो संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहा था। 

बवाल से पहले पोस्ट किया था वीडियो 
फरमान ने एक वीडियो शुक्रवार दोपहर में ऐसा भी डाला, जिसमें इस्लामिया मैदान में काफी भीड़ दिख रही थी। यह लाइव वीडियो की तरह चलाया जा रहा था जिससे शहर में आने वाली भीड़ भ्रमित होकर यहां आ जाए। इससे लोग भ्रमित हुए भी और पुलिस पर हमलावर हो गए। फरमान ने ही कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को बरेली बंद की अपील का आह्वान करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।

प्रशासन के कहने पर पोस्ट डाली, फिर डिलीट की
पुलिस की जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार रात जब नफीस व नदीम ने मौलाना से फोन पर बातचीत के बाद जनता के शहर न आने संबंधी पत्र जारी किया तो उसे पुलिस प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। तब अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इसे आईएमसी के फेसबुक पेज पर भी डाल दें। 

तब नफीस ने यह पत्र अपने बेटे को भेजकर संगठन के फेसबुक पेज पर अपलोड करने को कहा। फरमान ने इस पत्र को अपलेड करके पोस्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इसी दौरान पांच मिनट बाद ही संगठन का फेसबुक पेज देखा तो वह पोस्ट फरमान डिलीट कर चुका था। 
विज्ञापन

मौलाना ने दी थी प्रशासन को चुनौती
फरमान ने शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा का एक भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया था। इसमें मौलाना आई लव मोहम्मद की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों से प्रदर्शन में आने का आह्वान कर रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना साफतौर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है। कह रहा है कि कर्फ्यू लगा दीजिए, कोई परवाह नहीं है। निकलेंगे तो निकलेंगे। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नफीस व उसके बेटे फरमान के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं कि वह लोग बवाल कराने में भूमिका निभा रहे थे। फरमान ने सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने में कसर नहीं छोड़ी। नए आरोपियों का नाम मुकदमों में शामिल किया गया है। किसी और की भूमिका मिली तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें