फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर बानखाना में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुर्खा में रहने वाले कुलदीप ने पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी कर फुरकान को मेसेज भेजा तो बानखाना में भीड़ जमा हो गई और लोग विरोध प्रदर्शन कर उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। फिर पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन

सुर्खा निवासी फुरकान का आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाला कुलदीप हिस्ट्रीशीटर है। शनिवार रात उसने पैगंबर की शान में गुस्ताखी करते हुए व्हाट्सएप पर यह मेसेज उन्हें भेजा। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व पार्षद मोहम्मद नदीम को दी और पुलिस से शिकायत करने को कहा। नदीम ने प्रेमनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब तक लोगों के बीच इसकी सूचना फैल गई और तमाम लोग बानखाना में जमा होकर विरोध करने लगे। इसी बीच सीओ प्रथम श्वेता यादव और प्रेमनगर इंस्पेक्टर दयाशंकर फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने रिपोर्ट लिखने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद लोग घरों में चले गए। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बानखाना में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके घर दबिश दी गई लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें