फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Adha 2024: ईदगाहों-मस्जिदों में अदा हुई नमाज, बरेली से लेकर खीरी तक बकरीद की धूम; तस्वीरें

Mon, 17 Jun 2024 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर सोमवार को ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अल्लाह की बारगाह में हजारों लोगों के सिर सजदे में झुके। नमाज के बाद देश में अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-अजहा की धूम रही। बरेली के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी खुशनुमा माहौल में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया है। सुबह ईदगाहों समेत तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। 
विज्ञापन

2 of 7
ईदगाह पर नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह दस बजे अदा की गई। यहां हजारों की तादाम में नमाजी जुटे। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने नमाज अदा कराई। सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में सुबह 5:40 बजे नमाज अदा की गई। सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे नमाज अदा कराई गई। 
विज्ञापन

3 of 7
रिठौरा में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बरेली की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण पर हैं। बकरीद के चलते सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया। सात घंटे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। 
 

4 of 7
बदायूं में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में 516 जगहों पर पढ़ी गई नमाज 
बदायूं जिले में 516 ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। बकरीद के मौके पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ईदगाह और मस्जिदों के बाहर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा दिया।


 
विज्ञापन

5 of 7
लखीमपुर में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर में बकरीद की रही धूम 
लखीमपुर खीरी के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दीं। मितौली कस्बा सहित क्षेत्र के ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। अलीगंज कस्बे की जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज मौलाना मुजीबर रहमान ने अदा कराई। इस मौके पर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

6 of 7
पीलीभीत में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जिले में ईद उल अजहा का त्योहार अदब ओ एहतराम से मनाया गया। शहर में ईदगाह समेत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा जिले भर में ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहजहांपुर में ईदगाह पर जुटे नमाजी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन व चैन और फलस्तीन के मुसलमानों के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें