फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आलम ने आकाश बनकर लूटी आबरू, रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो पीड़िता ने बताई आपबीती

Fri, 05 Sep 2025 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरेली के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पीलीभीत की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण किया। उसने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर उसे एक साल तक ब्लैकमेल करता रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक युवक ने सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती से दोस्ती की, फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी एक साल तक युवती को ब्लैकमेल करता रहा। चार सितंबर को परिजन ने एक रेस्टोरेंट में युवती को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन की फेसबुक पर आकाश नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि आरोपी का असली नाम आलम उर्फ गुड्डू है, जो बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 बैरियर नंबर दो का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का दूसरा मदरसा भी अवैध, सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


आरोपी एक साल से युवती से मिलने पीलीभीत आता रहा। कई बार उसे शहर के एक रेस्टोरेंट में भी ले गया। ग्रामीण ने बताया कि चार सितंबर को उसकी बहन घर से कंप्यूटर सीखने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर उसने तलाश की तो नेहरू पार्क के पास एक रेस्टोरेंट में आरोपी के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठी मिली।

विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 
सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले आए। युवती स्नातक की छात्रा है। पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर बीते एक साल से ब्लैकमेल करता आ रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें