मनचले ने व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील फोटो
मीरगंज क्षेत्र निवासी महिला को एक मनचले ने व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 मई की रात एक अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और मेसेज आए। विरोध करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से उसे धमकी दी गई। मनचले ने अश्लील बातें करने की कोशिश की। इसके कारण महिला को मानसिक परेशानी हुई। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।