फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, छेड़खानी के आरोप में जा चुका है जेल

Sat, 19 Aug 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। युवती की मां का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक शादीशुदा युवती को लेकर फरार हो गए। जब युवती की मां ने आरोपियों का विरोध किया उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की शादी उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में रहने वाले युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। युवती की शादी से पहले ही उसके गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी थी, जिसमें वह जेल चला गया था। 

ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद वह युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब महिला आरोपी के घर जानकारी लेने गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की। उसे पीटा भी गया। पीड़ित महिला ने युवक और उसके घरवालों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें