फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार: रोशनी ने हिंदू बनकर प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, परिवार से जताया जान को खतरा

Sat, 22 Apr 2023 07:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बदायूं के प्रेमी युगल ने शुक्रवार को बरेली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने अपने परिवार से जान को खतरा बताया। उसने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
रोशनी और शिवम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में मुस्लिम युवती और युवक ने शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। प्रेमी युगल बदायूं के रहने वाले हैं। युवती का नाम रोशनी बेगम और युवक का नाम शिवम है। दोनों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। रोशनी ने अपने परिवार से जान को खतरा भी बताया है।

विज्ञापन


प्यार में सबीना बनी सोनम: हिंदू धर्म अपना कर प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, परिवार से जताया जान को खतरा

बदायूं शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी रोशनी बेगम पुत्री बन्ने बाबू और थाना उझानी के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी शिवम गुप्ता के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्यार के आड़े मजहब की दीवार आ रही थी। परिवार के लोग रूकावट बन रहे थे। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन

जबरन दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे पिता 

रोशनी का कहना है कि उसके पिता उसकी शादी जबरन दूसरी जगह करना चाहते थे, लेकिन वह शिवम से प्यार करती है। उसके साथ जीवन बिताना चाहती थी। ऐसे में दोनों ने घर छोड़ने का फैसला ले लिया। शुक्रवार को रोशनी और शिवम अगस्त मुनि आश्रम पहुंचे। रोशनी ने धर्म परिवर्तन कर शिवम से शादी कर ली। 

Pilibhit News: नसरीन को मिला टिकट तो सपा में मचा घमासान; पार्टी नेता ने लिखा- मैं हिंदू, भोलेनाथ मेरे इष्ट...

रोशनी का कहना है कि उसने अपना हमसफर चुन लिया है और वह बेहद खुश है। अपना आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए रोशनी ने बताया कि वह बालिग है और उसको अपने फैसले लेने का अधिकार है। रोशनी ने एक वीडियो के जरिये अपने परिवार से खतरा बताते हुए डीएम और एसएसपी से सुरक्षा की मांग भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें