पवित्र माह रमजान में शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया। इसके साथ ही शनिवार को देशभर में धूमधाम से ईद मनाने का एलान कर दिया गया है। ईद की नमाज को लेकर सुन्नी बरेलवी मरकज ने बरेली की सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय तय कर दिया है।
बरेली में ईद उल फितर की नमाज को लेकर सुन्नी बरेलवी मरकज ने सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय तय कर दिया है। ईदगाह में शनिवार सुबह 10:30 बजे और शाही जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह की नमाज काजी उल हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी अदा कराएंगे।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने अपील करते हुए कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे। लोग आपसी गिले शिकवे मिटा कर एक दूसरे से ईद मिले। लोगों में खुशियां बांटने का नाम ईद है। इसलिए गरीबों व जरुरतमंदों की खूब मदद करें। ये इंसानियत का भी त्योहार है।
हमारा मजहब हमें बताता है कि हमारी दौलत सिर्फ हमारी नहीं है अगर उसकी जरूरत हमारे भाईयों, बहनों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों को है तो वो उनकी भी है। ईद हमें इस बात की भी तालीम देती है कि हम अपने रब की रजा की खातिर इबादत करें।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शनिवार को देशभर में ईद-उल-फितर का मनाया जाएगा। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10.30 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खां स्थित दरगाह वली मियां में सुबह 6.30 बजे नमाज होगी। सबसे आखिरी में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में 11 बजे नमाज अदा की जाएगी।
समय - मस्जिद
6.30 - दरगाह वली मियां।
7.00 - दरगाह ताजुशशरिया, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कांकरटोला नूरानी मस्जिद, गढ़ी चौकी की छोटी मस्जिद।
7.15 - खन्नू मोहल्ले की अबु बक्र मस्जिद।
7.30 - दरगाह शाह शराफत अली मियां, जसौली की पीराशाह मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद।
8.00 - काकरटोला की छः मीनारा मस्जिद, आज़म नगर की हरी मस्जिद, सिटी सब्ज़ी मंडी की एक मीनार मस्जिद, कंगी टोला की नूरी मस्जिद, नियारयान की घेर शेख मिट्ठू मस्जिद, एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद, गंगापुर की घेर फतेह मोहम्मद मस्जिद, कैंट की तोपखाना मस्जिद।
8.15 - खानकाह वामिकिया निशातिया।
8.30 - दरगाह बशीर मियां, जनकपुरी की जिन्नो वाली मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद,कटघर की हरे मीनार की मस्जिद।
9.00 - बिहारीपुर की मस्जिद बीबीजी,कुतुबखाने की सुनहरी मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद।
9.15 - कचहरी वाली मस्जिद।
9.30 - किला की जामा मस्जिद मस्जिद,ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,मलूकपुर की मुफ़्ती आज़म मस्जिद,गढ़ैया की नूरी मस्जिद।
10.00 - सिविल लाइंस की नोमहला मस्जिद,गुलाब नगर की मस्जिद घोसियान मस्जिद।
10.30 - दरगाह शाहदाना वली मस्जिद,गुलाब नगर की मस्जिद दलेल खां।
11.00 - दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद।