फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह

Thu, 09 Nov 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेम विवाह करने के बाद शबाना और कृष्णपाल ने बताया कि वह एक-दूसरे से आठ साल से प्यार करते हैं। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे तो उन्होंने इस तरह शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
शबाना और कृष्णपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी युवती ने आठ साल पुराने प्यार की खातिर धर्म की दीवार तोड़कर शादी कर ली। युवती शबाना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम पूजा यादव रख लिया। इसके बाद बुधवार को अपने प्रेमी कृष्णपाल संग सात फेरे लिए।

विज्ञापन


अहमदाबाद हाफिजगंज का प्रमुख गांव है। यहां से जिले को विधायक, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि मिले हैं। गांव में हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। यहीं के निवासी कृष्णपाल ने मढ़ीनाथ के आश्रम में गांव की शबाना से शादी कर ली। शबाना ने हिंदू धर्म अपना लिया। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: सरेराह मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा, दो समुदायों के बीच हुई मारपीट; घटनास्थल पर पुलिस तैनात
विज्ञापन


शबाना और कृष्णपाल की प्रेम कहानी दिलचस्प है। शबाना ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दोस्ती कृष्णपाल से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। लेकिन इनकी मोहब्बत में मजहब की दीवार आड़े आ गई।

Trending Videos

परिवार वाले थे शादी के खिलाफ 
जब परिवार वालों को प्रेम प्रसंग का पता चला तो दोनों की मुश्किलें बढ़ गईं। शबाना पर बंदिशें लगा दी गईं। कृष्णपाल के परिवार वाले भी शादी करने को तैयार नहीं थे। जब प्यार में मुकाम पाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो शबाना और कृष्णपाल ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। 

बुधवार को शबाना और कृष्णपाल शहर के मढ़ीनाथ स्थित आश्रम पहुंचे। दोनों ने आश्रम के महंत के सामने विवाह करने की इच्छा जताई और शपथपत्र सौंपा। इसके बाद आश्रम के मंहत ने शबाना का शुद्धिकरण कराया। शबाना ने धर्म परिवर्तन कर अपना नया नाम पूजा यादव रख लिया। 

विज्ञापन

शबाना ने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है। उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना कर प्रेमी कृष्णपाल से विवाह रचाया। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों को जान का खतरा बना हुआ है। वह पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें